गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: बाइक और कार की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी कोरांव पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहुला कला निवासी रामकृष्ण अपनी पत्नी निर्मला के साथ शनिवार सुबह कोरांव से खीरी की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह बिरहा गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि खीरी की ओर से कोरांव की ओर आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने दंपती सवार बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से लहुलुहान होकर गिर पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...