गंगापार, सितम्बर 15 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर-मुबारकपुर मार्ग पर सोमवार रात बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया।प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील के फतनपुर थाना क्षेत्र के कनेवरा बाजार निवासी भोलानाथ सोमवार देर शाम फूलपुर क्षेत्र के मिश्रापुर गांव में अपनी दीदी के ससुर को छोड़ने आया था। वहां से वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब नौ बजे कुतुबपुर गांव के पास फूलपुर-मुबारकपुर मार्ग पर उसकी बाइक की मोपेड से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद भोलानाथ सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...