Gangapar News: बहरिया क्षेत्र में कुत्ते का हमला, कई घायल
गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया क्षेत्र के ग्रामसभा महुली, सिंगलदीप, चन्दूपुर एवं पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर गांव में पागलकुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं।महुली गांव में एक कुत्ते ने कुलदीप मौर्या, अवधेश मौर्य को पैर में काटा लिया। सिंगलदीप में अम्ब्रीश तिवारी के गाय के बछड़े को काट लिया। सोमवार को अम्ब्रीश तिवारी पशु अस्पताल बहरिया आए और पशु डॉक्टर को सूचना दी। गारापुर में 20 वर्षीय देविका व अन्य दो बच्चों को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। कुलदीप व देविका देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.