Gangapar News: बहरिया के बुजुर्ग का बड़ोदरा से शव पहुंचा, कोहराम
गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। गुजरात के बड़ोदरा मार्ग दुर्घटना में मौत युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम होकर शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों समेत गांव में चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया।बहरिया थाना के सराय मदन निवासी 68 वर्षीय लाल बहादुर गुजरात के बड़ोदरा में ट्रक चलाकर अपने परिवार का जीवनयापन करते थे। सोमवार को वे अपना ट्रक खड़ा कर उसके पीछे खड़े थे। कुछ देर बाद तेज गति से एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह मौके पर दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के लालबहादुर का शव गुरुवार को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। लालबहादुर के एक पुत्र और दो बेटियां हैं सभी की शादी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.