Gangapar News: बलुहा में आज लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: क्षेत्रवासियों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को बलुहा, समहन टोंस नदी के पास सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित होगा। शिविर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट-सतना तथा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान के सहयोग से लगेगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच, उपचार और चश्मे की सुविधा दी जाएगी। मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए उसी दिन चित्रकूट रेफर किया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी और परिजन का मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। शिविर के संयोजक इन्द्रदेव शुक्ल (राजू भैया) ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.