Gangapar News: बलापुर में बीडीओ ने लगाया चौपाल
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: क्षेत्र के बलापुर में जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का नेतृत्व ग्राम पंचायत की प्रशासक नीलम पथिक ने किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी चाका अभिलाषा ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही किया जाय जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। चौपाल में ग्रामीणों ने नाली, सड़क, पेयजल, बिजली, पेंशन आदि सरकारी योजनाओं से जुड़ी कई समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ग्रामीणों को दी गई जनिहतकारी योजनाओं की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.