Gangapar News: बरसात से सड़कों की दशा हुई दयनीय, गड्ढों में भरा बरसाती पानी
गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात से मांडा क्षेत्र के ज्यादातर आम रास्तों के साथ ही राजमार्ग भी ताल तलैया बन गए हैं। मांडा क्षेत्र के वीपी प्रतापपुर राजमार्ग के महुआरीखुर्द, भरारी द्वितीय, मांडा खास, गिरधरपुर आदि गांवों के सामने गड्ढों का अंबार है। अक्सर मरम्मत के नाम पर गड्ढे भरे भी जाते हैं, लेकिन गड्ढे यथावत हो जाते हैं। क्षेत्र के भरारी राजापुर बाईपास दूरी तीन किमी हर दो महीने पर मरम्मत के बाद भी पूरी सड़क गड्ढों से भरी रहती है। पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात के चलते गड्ढों में बरसाती पानी भरे होने से राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।इसके अलावा राजापुर बंगलिया भंजनपुर का वर्षों से अर्धनिर्मित मार्ग राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गुड़गवां और रामधन का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.