Gangapar News: बरसात से मांडा क्षेत्र की सभी सड़कें बनीं ताल तलैया
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात और सोमवार को पूरी रात हुई तेज बरसात से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। अनवरत बरसात से मांडा इलाके के सड़कों की दशा ताल तलैया जैसी हो गई है। सड़कों व राजमार्गों पर बने बड़े गड्ढों में जलजमाव से राहगीरों, श्रद्धालुओं और कांवरियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अक्सर मरम्मत के बावजूद भी मांडा क्षेत्र के आम रास्ते ही नहीं, बल्कि राजमार्गों पर भी गड्ढों का अंबार हो गया है, जिससे राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अक्सर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। तीन दिन तक हुई बरसात से क्षेत्र के आम रास्ते ही नहीं, राजमार्ग भी ताल तलैया बन गये हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़कों पर जलभराव, कांवरियों को परेशानी सोमवार रात हुई तेज ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.