गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: पिछले तीन दिनों से हो रही अनवरत बरसात और गुरुवार पूरे दिन और रात रिमझिम फुहार के साथ बीच बीच में होती रही तेज बरसात से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। सबसे बदतर दशा मांडा इलाके के सड़कों की हुई । सड़कों व राजमार्गों पर बने बड़े गड्डों में जलजमाव से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अक्सर मरम्मत के बावजूद भी मांडा क्षेत्र के आम रास्ते ही नहीं, बल्कि राजमार्गों पर भी गड्ढों का अंबार हो गया है ,जिससे राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अक्सर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। तीन दिन तक हुई बरसात के बाद शुक्रवार को धूप निकला, लेकिन बरसात से क्षेत्र के आम रास्ते ही नहीं, राजमार्ग भी ताल तलैया बन गये हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से राजापुर-भरा...