गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: लगातार तीन दिन से हो रही बरसात में गुरुवार को काफी तेजी आई। पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे सूर्य भगवान के दर्शन नहीं है पाये। सावनी फुहार के साथ बीच बीच में हो रही तेज बारिश से बूढ़े नाथ मंदिर मांडा खास का रास्ता पूरी तरह बह कर नष्ट हो गया। मांडा खास ग्राम पंचायत में स्थित मांडा राजमहल से दो किमी पूरब पहाड़ पर निरंजनी पंचायती अखाड़ा परिसर में बूढ़े नाथ महादेव का लगभग दो सौ साल पुराना शिवालय है। इसी शिवालय कैंपस में सुबोधिनी संस्कृत इंटर कालेज भी है । राजमहल के क्लब हाउस से शिवालय तक लगभग आधा किमी पहाड़ी रास्ते में पीडब्ल्यूडी द्वारा काली सड़क बनायी गई थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लगातार हो रही बरसात से चहुंओर पानी ही पानी, सड़कें बनीं तलैया इस सड़क का पिछले पांच साल से मरम्मत नहीं हुआ था ,जिससे सड़क काफ...