गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: बरसात से भींगने के कारण विभिन्न गांवों की दो गरीब महिलाओं का कच्चा घर धराशायी हो गया, जिससे घर गृहस्थी का हजारों का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मांडा क्षेत्र के बेलहा कला गांव निवासिनी मायावती पत्नी रामराज व परोहनी गांव निवासिनी धनराजी पत्नी दया लाल का कच्चा मकान बरसात से भींगने के कारण सोमवार भोर में धराशाई हो गया। जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन मलबे में दबकर दोनों महिलाओं के घर गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया। घटना की जानकारी ग्राम प्रशासक और संबंधित हल्का लेखपालों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...