गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: मऊआइमा इलाके के सराय बादशाह कुली निवासिनी कंचन देवी प्रजापति पत्नी सूरज कुमार का बरसात से लगातार भीगने के कारण अचानक कच्चा मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के पूर्व परिजन घर से निकल गये थे। जिससे जनहानि नहीं हो पायी। घर में रखा घर गृहस्थी का हजारों का सामान मकान के मलबे में दब गया। पड़ोसी के घर परिवार गुजारा कर रहा है। मामले की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...