गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: बरसात, उमस मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी में सर्दी, खांसी, बीपी और वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी आने शुरु हो गये हैं। बरसात के चलते मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से मच्छरजनित तरह तरह के बुखार के रोगियों की संख्या भी काफी बढ़ गई है‌। जहां एक पखवाड़े पहले कुल ओपीडी दो सौ मरीजों की भी नहीं होती थी , वहीं अब पिछले तीन दिनों से यह संख्या चार सौ से अधिक हो रही है। एक पखवाड़े तक बरसात और तेज हवा के बाद तीखी धूप व उमस पूर्ण गर्मी के चलते सीएचसी में सर्दी ,खांसी , तरह तरह के बुखार के साथ ही पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी सीएचसी में पहुंचने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सर्दी खांसी से परेशान मरीजों की उमड़ी भीड़ मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे डाक्टर अजीत सिंह ने बताया ...