गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: बरसात और तेज हवा के बाद तीखी धूप व उमस पूर्ण गर्मी के चलते सीएचसी में सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही अपच, पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी सीएचसी में पहुंचने लगे हैं। मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे अधीक्षक डाक्टर उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि इन दिनों सीएचसी की कुल पांच ओपीडी मिलाकर औसत ढाई सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उनको जरुरत के अनुसार दवा, इंजेक्शन और ड्रिप दिया जा रहा है। भीषण उमस व गर्मी को देखते हुए उन्होंने लोगों से अपील की है कि खान पान में मिर्च मसाला और तले कढ़े भोजन से परहेज़ करें। पत्तेदार हरी सब्जियों का अधिक उपयोग न करें। स्वच्छ व उबले पानी का प्रयोग करें। तकलीफ शुरु होते ही सीएचसी से संपर्क कर योग्य व प्रशिक्षित डाक्टरों से निःशुल्क इलाज करायें। झोलाछाप और अकुशल तथाकथित ड...