Gangapar News: बरसात में सुरक्षा के लिए विद्युत विभाग सतर्क
गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: बरसात के मौसम में संभावित विद्युत हादसों को रोकने के लिए विद्युत विभाग ने विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। शनिवार को अवर अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कस्बा भारतगंज के गारोपुर, मंगलवारी, शुकवारी समेत विभिन्न मोहल्लों में लगे 37 लोहे के विद्युत पोलों की जांच कर उनमें करंट की जांच कराई। जांच के दौरान जिन पोलों में मामूली तकनीकी खामियां मिलीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया गया। साथ ही लोहे के पोलों पर इंसुलेटिंग कवर (सुरक्षा पन्नी) लगवाकर उन्हें करंट से सुरक्षित बनाया गया, ताकि बरसात के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बारिश के समय बिजली पोल से संपर्क ना करें एसडीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.