Gangapar News: बरसात में नाला से आती है बाढ़
गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र में प्राकृतिक नालों पर कब्जा कर घर बनवाने से क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।बार बार शिकायती पत्र देने के बावजूद स्थानीय प्रशासन नालों पर से कब्जा नहीं हटवा पा रहा है। क्षेत्र के शिवराजपुर,कपसो अतरी,जोरवट, गाढ़ा कटरा, चिल्ला गौहानी सहित दर्जनों गांवों में नालों को पाट कर घर बना लिया गया है। शिवराजपुर के लोनी नदी पर से कब्जा हटाने के आदेश भी दिया जा चुका है किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है।इसी तरह लालापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी में सोनहरा नाले पर कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण बरसात में दर्जनों घरों पर बाढ़ का संकट छाया रहता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम बारा से किया है किंतु नाले पर कब्जा बरकरार है। कब्जा हटाने में स्थानीय प्रशासन नाकामयाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.