Gangapar News: बरसात में डूब गई प्राथमिक विद्यालय की सड़क
गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: बारा तहसील अंतर्गत विकास खंड शंकरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय सेमरी तरहार तक जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने से नौनिहालों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सेमरी तरहार स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले मासूम बच्चों के लिए बनाई गई सड़क दलदल में बदल चुकी है। बरसात का मौसम अभी पूरी तरह चरम पर भी नहीं पहुंचा है, लेकिन विद्यालय तक जाने वाली डामर सड़क जलभराव और कीचड़ में डूब चुकी है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और उस पर भरा पानी भर गया है। छोटे-छोटे बच्चे रोज इसी कीचड़, फिसलन और जलभराव से होकर शिक्षालय तक जाते आते हैं। हर कदम पर फिसलने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है और आवागमन मुश्किल हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.