Gangapar News: बरसात के कारण पूरी रात गायब रही मांडा क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली
गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: बरसात के चलते मांडा क्षेत्र मुख्यालय मांडा खास सहित के दर्जनों गांवों की बिजली 14 घंटे गायब रही। बिजली के अभाव में हर वर्ग प्रभावित और परेशान रहा। पेयजल समूहों से पेयजल आपूर्ति न होने से सावन के पहले सोमवार पर लोगों को पूजन अर्चन में भी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार सायं छह बजे से मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित मांडा खास फीडर के मांडा खास मुख्यालय सहित दर्जनों गांवों की बिजली रविवार सायं छह बजे से सोमवार सुबह नौ बजे तक गायब रही। इस दौरान मांडा खास प्रथम, मांडा खास द्वितीय, राजापुर सहित कई पेयजल समूहों से पेयजल की आपूर्ति भी बिजली के अभाव में बाधित रही। बिजली, पानी की किल्लत के चलते सावन के पहले सोमवार पर लोगों को पूजन अर्चन के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। रात्रिकालीन लाइनमैन का मांडा क्षेत्र में दस्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.