गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: शासन के निर्देश पर शनिवार को मेजा थाने में आयोजित समाधान दिवस पर बारिश का असर रहा, बरसात की वजह से फरियादी काफी कम पहुंच सके। दोपहर बारह बजे तक तहसील से पहुंचे नायब तहसीलदार नंदलाल फरियादियों के इंतजार में खाली बैठे रहे, बारह बजे के बाद पानी कुछ देर के लिए थमा तो इक्का-दुक्का फरियादी पहुंचने लगे। उरनाह गांव से पहुंचे अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वह शादी समारोह में डीजे व टेंट का कारोबार करता है। शुक्रवार को शाम चार बजे के लगभग परानीपुर गांव पश्चिमी टोला के आधे दर्जन युवा पहुंचे बोले कि उनके बस्ती में गणेश मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम है, डीजे ले जाना है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात के कारण रहा सन्नाटा, नहीं आया कोई फरियादी डीजे संचालक ने श्रमिक न होने की बात कहते हुए डीजे ले जाने से मना कि...