Gangapar News: बरसात और मच्छरों से बढ़े वायरल के मरीज, ओपीडी हुई दोगुनी
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: बरसात के बाद उमस और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी में सर्दी ,खांसी, वायरल बुखार के साथ ही चर्मरोग के मरीज भी बढ़ने शुरु हो गये हैं। बरसात के चलते मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से मच्छरजनित रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। एक पखवाड़े में ओपीडी के मरीजों की औसत संख्या भी दोगुनी हो गई है। बरसात के बाद दिन में तीखी धूप व उमस पूर्ण गर्मी तथा रात में मौसम नम होने के चलते सीएचसी में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी पहुंचने लगे हैं। सोमवार को मांडा सीएचसी के ओपीडी में कुल 410 मरीज देखे गये। एक पखवाड़े पहले तक यह संख्या अधिकतम 250 होती थी। मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों सीएचसी की कुल पांच ओपीडी मिलाकर औसत तीन से चार सौ मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.