गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: बरसात के मौसम में बारा एवं शंकरगढ़ क्षेत्रों की सड़के बदहाल हो गई है। हाईवे से लेकर संपर्क मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। कई मार्ग बरसात से पहले ही क्षतिग्रस्त थे,लेकिन बारिश के बाद गड्ढे और गहरे हो गए हैं। बांदा हाईवे पर जसरा बाजार एवं चिल्ला मोड़ के आगे सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा रहने से बाइक सवार तक नहीं निकाल पा रहे हैं।विकास खंड शंकरगढ़ के उपरहार क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले गदामार -देवरीबेनी मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का करियाखुर्द,अमरपुर,महुवार,देवरीबेनी,नारीबारी तक का आवागमन होता है।नगर पंचायत शंकरगढ़ को बांदा हाईवे से जोड़ने वाले लकहर मार्ग की स्थिति भी खराब है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पा...