गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चंदा और चढ़ावा चोरी और दलितों पर हो रहे अत्याचारों जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। चौपाल में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी (गंगापार) के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, सरकार असल मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। मंदिर के रसूखदार और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को बचाने के लिए छोटे-मोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है...