गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: भीषण उमसभरी गर्मी में झुलसते और बरसात में भीगते हुए ऊंचडीह उपरौध के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी गोशाला के ज्यादातर गोवंश दिन भर जंगल में छोड़ दिये जाते हैं। गोवंश व्यवस्था और देखरेख के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है। हरा चारा तो दूर, गोशाला में भर पेट भूसा भी उपलब्ध नहीं है। मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी गोशाला में कुल 205 गोवंश सरकारी अभिलेखों के अनुसार रखे गए हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आंधी से टूटा गोशाला का टीन शेड, चार माह बाद भी नहीं बनादेखभाल में लापरवाही बुधवार को दोपहर इस गोशाला के कुछ गोवंश धूप में खड़े और जमीन पर पड़े सूखे भूसे खा रहे थे, जबकि ज्यादातर गोवंश चरने के लिए जंगल में छोड़े गए थे। अभिलेखों के अनुसार गोशाला में कुल पांच...