गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: करछना के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को उनके साहित्य और सामाजिक सरोकारों से परिचित कराया गया। स्थानीय मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 12-ए के बादल सिंह ने प्रथम, मानस गुप्ता ने द्वितीय और साक्षी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मनीष अग्रवाल, अर्चना द्विवेदी और राजेश यादव रहे। कार्यक्रम संयोजक शैलश यादव व प्रमोद कुमार ने आयोजन कराया। प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेने का संद...