Gangapar News: बच्चों ने चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज करमा में 22 सितंबर को चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रिंसिपल सबा खान के मार्गदर्शन में चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत 2047'' रखा गया था। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में हाई स्कूल और इंटर के प्रतिभागियों हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अल्पना पाठक सहित अन्य शिक्षकों का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने विद्यालय प्रबंधन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.