Gangapar News: बच्चों को स्कूल छोड़ने गई विवाहिता लापता
गंगापार, सितम्बर 21 -- Gangapar News: थाना गांव क्षेत्र के चंपतपुर गांव की एक विवाहिता महिला अपने सात साल के बेटे को छोड़ने शनिवार को गांव के प्राथमिक स्कूल गई थी। बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद महिला घर नहीं लौटी। घर के लोगों ने कुछ देर तक तो महिला का इंतजार किया फिर खोजबीन शुरु कर दिया। शाम तक महिला का कोई पता नहीं चला तो आसपास के गांवों और नाते-रिश्तेदारों के यहां पता लगाया गया। कोई सुराग न मिलने पर महिला के पति ने शाम को लौट कर पहुंचा तो द्वारका नहीं थी और बच्चे पड़ोस में रो रहे थे विवाहिता के पति ने रविवार को घूरपुर थाने में महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.