गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रीकाशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, कठौली, मेजारोड में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों पर आधारित फिल्म 'आई एम कलाम' दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से बच्चों को मेहनत,लगन,शिक्षा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जीवन में सफलता हासिल करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और उचित मार्गदर्शन देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पर्याप्त समय देने और उनकी भावनाओं एवं समस्याओं को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है...