Gangapar News: बच्चों के साथ किया गया पौधरोपण
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: टच द स्काई पब्लिक स्कूल, रामपुर डाडी मदरा में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। मऊआइमा के रामपुर डाड़ी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य अतिथि दूधनाथ पटेल ने कहा कि बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। कार्यक्रम में विजय गौतम, जिला पंचायत सदस्य सरोज पटेल, राममूरत यादव, प्रधान राम अचल यादव, हरिशंकर, विपिन, छेदीलाल, विद्यासागर, प्रभात सरोज आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.