Gangapar News: बघेड़ी में अधूरी नाली से परेशानी
गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 बघेड़ी में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से स्थानीय लोगों परेशान है। चाकघाट के बघेड़ी में नाली, प्लास्टिक, कागज और अन्य कचरों से पटी है। इसके कारण पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है और नाली की अधूरी निकासी व्यवस्था के कारण पानी हाईवे पर जमा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण के बाद भी यदि पानी की अंतिम निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो निर्माण का उद्देश्य ही अधूरा रह जाता है। पानी को सुरक्षित तरीके से आगे निकालने के बजाय उसके हाईवे की ओर पहुंचने से सड़क और यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.