Gangapar News: बकरी के विवाद में सास बहू को पीटा, तीन नामजद
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: बकरी को पीटने से रोकने पर तीन आरोपियों ने बकरी चरा रही महिला और बीच बचाव करने गई उसकी सास को गाली देते हुए पीटा। पीड़िता के तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत महेवा कला गांव निवासिनी पार्वती पत्नी पिंटू ने थाने में तहरीर दी कि वह बकरी चराने गयी थी। गांव के रमेश कुमार अचानक बकरी को डंडे से मारने लगे। रोकने पर रमेश कुमार, गणेश प्रसाद और ननकऊ ने गाली देते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर जब उसकी सास कांती देवी बीच बचाव के लिए आयी, तो आरोपियों ने गाली देते हुए उसकी सास को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.