Gangapar News: बकचूंदा-डाही मार्ग पर भरा पानी, पैदल चलना मुश्किल
गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: क्षेत्र के सोरांव गांव से मेजारोड रेलवे स्टेशन होते हुए बासी एवं बकचुंदा गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में है। इन दिनों बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया है, जिससे जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। अंधेरे में इन गड्ढों का अंदाजा न लग पाने के कारण बाइक व साइकिल सवार अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों ने सड़क की दुर्दशा पर नाराजगी जताई है। उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले राजेश शुक्ला, गोलू कुमार तथा श्रीकांत यादव आदि ने बताया कि उक्त रास्ता स्टेशन तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है, लेकिन पानी और गड्ढे होने के कारण लोगों को सुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.