गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक बाजार में शनिवार दोपहर एक प्रतिष्ठान के बंद कमरे में युवक और युवती के मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद युवती पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। कौंधियारा पुलिस के अनुसार बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान के कमरे में युवक और युवती के होने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद कौंधियारा थाना पुलिस ने दोनों को अपने संरक्षण में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। युवती के भाई की तहरीर पर बारा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद ईकराम के विरुद्ध छेड़खानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की...