गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गिरगोंठा निवासी वृजेश कुमार पुत्र रामकृपाल यादव ने मंगलवार को कोरांव थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि वह 22 अक्तूबर को फोटो स्टेट की दुकान पर कुछ सरकारी कागजातों की फोटो कराने के लिए खड़े थे।इसी बीच उसके पड़ोसी राजू सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह, विशाल उर्फ गामा पुत्र सुरेन्द्र सिंह, हरीओम सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह तथा अनुराग केशरी पुत्र राजू केशरी द्वारा लाठी डंडे लेकर उसे मारने पीटने लगे जिसमे उसे काफी चोट आई। जाते-जाते दबंगों ने यह भी धमकी दी कि कही शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...