गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: हंडिया विकासखंड क्षेत्र के बरौत बाजार में अतिक्रमण के चलते सड़क और फुटपाथ का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है। दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक फैलाने और ठेले-खोमचे वालों के जगह-जगह खड़े होने से पैदल राहगीरों के लिए रास्ता मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि बाजार में पैदल चलने वाले लोगों को कई जगह वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। बाजार में दुकानों के सामने सामान रखने से फुटपाथ पूरी तरह घिर गया है। वहीं सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ठेले, खोमचे और दोपहिया वाहन समस्या को और बढ़ा रहे हैं। खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। भीड़ के समय स्थिति और विकट हो जाती है। पैदल राहगीरों को फुटपाथ के बजाय सड़क पर चलना पड...