गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरेखगन गांव में मंगलवार की दोपहर खेत पानी का पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष के एक युवक के सिर में चोटें आ गई तो दूसरे पक्ष के एक युवक के पैर में गहरी चोट आ गई। थाने में पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। पुलिस दोनों घायलों को इलाज कराने के लिए अस्पताल भेज के नियम संगत कार्रवाई में जुटी है।घूरपुर थाना क्षेत्र के पूरे खगन गांव निवासी बजरंगी भारतीय के बेटे अनिल उम्र लगभग 25 वर्ष और गांव के ही धनराज उम्र तीस वर्ष के बीच खेत में पानी लगाने वाले पाइप को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया जिसमें दोनों पक्ष से और लोग आ गए और लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के धनराज के सिर में चोट आ गई तो वही दूसरे पक्ष...