Gangapar News: फसलें बर्बाद, सर्वे में 10 से 15 फीसदी नुकसान
गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से हो रही बरसात के बाद बेलन, टुड़ियारी, सेवटी, लपरी, गदहिया और अन्य छोटे बड़े नालों की तलहटी में रोपाई की गई लगभग चार से पांच हजार हेक्टेयर धान की फसलों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जबकि लगभग एक हजार हेक्टेयर में पाल क्षेत्र में बोई गई दलहनी फसलों अरहर, तिल और उड़द आदि की फसले पूरी तरह बर्बाद हुई है। लेकिन तहसील के राजस्व कर्मियों द्वारा किए गए सर्वे में मात्र 10 से 15% का नुकसान दिखाया गया है जो की किसानों के साथ सरासर अन्याय है।क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन किसानों को इसका फायदा जरूर मिलना चाहिए जो नदी नालों के तलहटी में बसे हैं और उनकी खेती भी इन्हीं तलहटी वाले इलाकों में हुई है। उन्हें कोई भी लाभ न मिलने पर उनके परिवारो के सामने भुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.