गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। धान खरीद में कथित अनियमितता, खाद की किल्लत और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने डीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

धान क्रय केंद्रों और बीज दुकानों की जांच की मांग ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घूरपुर और सुजनी समोधा समेत कई स्थानों पर बिना उचित व्यवस्था के धान क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। संगठन ने संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और फर्जी केंद्रों को बंद कराने की मांग की। इसके साथ ही करछना क्षेत्र के बीज दुकानों की जांच कर बिना लाइसेंस संचालित दुकानों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

खाद और नए धान क्रय केंद्रों की मांग किसान...