Gangapar News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा धनूपुर गांव में शुक्रवार भोर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने धनूपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया तथा शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। परिजनों ने एक जनप्रतिनिधि पर युवक की हत्या कराने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार बनपुरवा धनूपुर निवासी 30 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत गौतम का शव शुक्रवार सुबह घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। यह भी पढ़ें- Etah News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.