Gangapar News: प्रोजेक्टर पर रामलीला देख भावविभोर हो रहे दर्शक
गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: जारी कस्बे के गड़ैया कला स्थित रामलीला मैदान में प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला का मंचन दिखाया जा रहा है। इसे देखने के लिए रोज शाम क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को देखकर दर्शक भावविभोर हो रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। रामलीला मैदान में खाने-पीने की दुकानों के साथ गुब्बारे और खिलौनों की दुकानें भी सजाई गई हैं। इससे मैदान में मेले जैसा माहौल बना हुआ है। आसपास के गांवों से भी लोग परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। शाम ढलते ही मैदान की रौनक बढ़ जाती है और देर शाम तक दर्शकों की भीड़ जुटी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.