Gangapar News: प्रेम विवाह के मामले में दरोगा पर रुपये मांगने का आरोप
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: कौंधियारा, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी मुंशीलाल ने घूरपुर थाने में तैनात एक दरोगा पर बाइस हजार रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर गाली-गलौच व मारपीट की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस उपायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।मुंशीलाल के अनुसार उनके इक्कीस वर्षीय बेटे ने अठारह वर्षीय युवती से आर्य समाज में विवाह किया है। युवती की मां की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था। आरोप है कि इसी मामले में दरोगा ने रुपये मांगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.