Gangapar News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, थाने में घंटों चली पंचायत
गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला शुक्रवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई युवती प्रेमी की मां के साथ स्वयं थाना उतरांव पहुंच गई। सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। मां, भाई और मामा ने उसे समझाने और घर लौटने के लिए काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन युवती अपने फैसले पर अडिग रही और प्रेमी के साथ ही रहने की बात दोहराती रही। युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने युवती पर रोक-टोक शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: प्रेमी के घर पहुंची युवती, साथ रहने की जिद पर अड़ी इसी बीच युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। शुक्रवार को वह प्रेमी की मां के साथ थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.