गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा के पिलखुआ गांव में मंगलवार सुबह प्रेमिका से शादी न होने से नाराज युवक हाईटेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। करीब चार घंटे की मशक्कत और समझाने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतारा।

घटना का विवरण मऊआइमा के रोजिहात गांव निवासी श्याम बाबू मंगलवार सुबह मुंबई जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह सुबह करीब 5 बजे पिलखुआ गांव के पास हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। टहलने निकले ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

पुलिस की कार्रवाई करीब दो घंटे बाद पुलिस ने युवक से बातचीत शुरू की। हल्का दरोगा गौरव सिंह ने उसकी बात सुने जाने का आश्वासन दिया। युवक के पास मिले एक समझौता पत्र मे...