गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय खजुरी खुर्द में पढ़ने वाली रामपुर कला गांव की कक्षा आठ की छात्रा प्रिया मंगलवार को एक दिन के लिए ब्लॉक में बीडीओ की कुर्सी पर विराजमान रही। इस अवसर पर बीडीओ राहुल मिश्र ने उसे ब्लॉक स्तर पर चलती विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने वृद्धा, दिव्यांग तथा विधवा आदि पेंशन के साथ आवास योजनाओं के संबंध में भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन रेखा मिश्रा, पूर्णकालिक अध्यापक रूचिरा सिंह, नवीन सिंह तथा सरिता मौर्या आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...