गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय खीरी में कक्षा आठ की छात्रा प्रियंका को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। प्रियंका के नेतृत्व में विद्यालय का संचालन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने प्रियंका का स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने तालियां बजाकर अपनी नई प्रधानाध्यापिका का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक श्याम सिंह, वंदना, राहुल तिवारी और भाग्यवती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं छात्रा जाह्न्वी यह भी पढ़ें- Ghazipur News: छात्रा ने संभाली प्रधानाध्यापक का दायित्व यह भी पढ़ें- Gangapar News: प्रिया ने एक दि...