Gangapar News: प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भरा पानी
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: ग्राम पंचायत रामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी भर जाने से बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में चारों तरफ पानी जमा होने के कारण बच्चों को पानी के बीच से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। परिसर में जगह-जगह हरी घास उग आने से भी साफ-सफाई की स्थिति खराब बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते विद्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। समाजसेवी राशिद सिद्दीकी ने संबंधित अधिकारियों से मांग किया है कि विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराई जाए और जलभराव का पानी तत्काल बाहर निकलवाने की व्यवस्था की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.