Gangapar News: प्राथमिक विद्यालय में तीसरी बार चोरी, मुकदमा
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा के मानी उमरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आबगीना निजाम मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचीं तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान, खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।प्रधानाध्यापिका के अनुसार, चोर गैस सिलेंडर, चूल्हा, 10 लीटर का कुकर, स्टील की बाल्टी, करीब 50 स्टील के गिलास समेत मिड-डे मील की अन्य सामग्री और सरकारी सामान ले गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले 15 मई और 25 अगस्त को भी विद्यालय में चोरी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.