गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: रक्षा बंधन त्योहार को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। क्षेत्र के मेजा खास, मेजारोड, सिरसा, उरूवा, पकरी सेवार में रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व बाजारों के व्यवसाईयों ने राखी व मिठाई की दुकानें लगा रखी थी। भाईयों के कलाई में राखी बांधने निकली बहनों ने बाजारों में रुककर विभिन्न प्रकार की राखियां व मिठाईयों खरीद कर साथ ले गई। उधर सरकार की ओर से सरकारी बसों में बहनों के लिए फ्री यात्रा की घोषणा से सरकारी बसों में महिलाओं की भरमार रही। महिलाओं ने मुफ्त यात्रा सुखद यात्रा का अनुभव लेते हुए सरकार का आभार जताया। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा से खिली नारी शक्ति मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर स्थित मेजारोड बाजार में जो भी सरकारी बसे पहुंचती थी, वाहन के इंतजार में बैठी मह...