गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को सरकारी अस्पतालों में तमाम प्रकार की सुविधाएं हैं, लेकिन डॉक्टर की तैनाती न होने से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव करवाना जोखिम भरा है। यह न्यू पीएचसी कोहड़ार में देखा जा सकता है, जहां पर डॉक्टर न होने से स्टाफ नर्स द्वारा एक गर्भवती महिला का प्रसव तो करवाया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने के बाद रोते बिलखते परिजन शव को घर लेकर चले गए। अन्तिम संस्कार कर दिया। मेजा विकास खंड के शाहपुर कला गांव निवासी 34 वर्षीय लक्ष्मीना निषाद गर्भवती थी, जब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों के साथ कोहड़ार न्यू पीएचसी पहुंच गई। वहां तैनात रही एएनएम क्षेत्र के एक गांव में टीकाकरण करने चली गई। गर्भवती का दर्द देख न्यू पीएचसी में मौजूद स्टाप नर्स ने सुरक्षित प्रसव करा...