गंगापार, नवम्बर 28 -- Gangapar News: विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और बेहतर करियर के लिए सही दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को प्रयाग पब्लिक स्कूल, लालगोपालगंज में विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के छह प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं करियर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं और भविष्य में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन सावांटिक कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा के प्रयागराज शाखा कार्यालय के जनरल मैनेजर रोहन दुबे के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रेटोरिक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक रुद्राक्ष ने अंग्रेजी संवाद कौशल पर विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रभावशाली संवाद, आत्मविश्...