गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव के सिंघाड़े की मिठास धर्म नगरी अयोध्या तक पहुंच रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या जाते समय सोरांव के सिंघाड़े का लेना नहीं भूलते हैं। सोरांव में हाईवे की दोनों पटरियों में दर्जनों युवक सिंघाड़े की दुकान लगाकर सुबह से शाम तक बेंच रहे हैं। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों का परिवार चल रहा है।

सोरांव के सिंघाड़े की मांग और बिक्री सोरांव के आधा दर्जन तालाबों में लगाए गए सिंघाड़े की फसल पिछले एक पखवाड़े से तैयार हो गई है। तालाब से तोड़कर हाईवे की दोनों पटरिया पर दुकान लगाकर सिंघाड़े की बिक्री की जा रही है। 40 रुपये प्रति किलो की दर से खुदरा मूल्य पर सिंघाड़ा बेचा जा रहा है। सोरांव का सिंघाड़ा अपनी मिठास के लिए अलग पहचान बना च...